दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा का जगह-जगह स्वागत, दीप यज्ञ आज
औरैया, जून 30 -- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से निकाली जा रही दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा मंगलवार को दूसरे दिन कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची। यात्रा का श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने गायत्री मंत्र, यज्ञ और युग निर्माण की विचारधारा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। मंगलवार सुबह रथ यात्रा कस्बे के सब्जी मंडी तिराहे से शुरू हुई। इसके बाद यात्रा हरीगंज बाजार, नगरिया, मानिकपुर और मोहम्मदाबाद सहित विभिन्न गांवों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ कलश रथ का स्वागत किया। टोली के सदस्यों ने गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों से लोगों को अवगत कराते हुए नैतिक मूल्यों, संस्कारों और यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डाला।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.