गाजीपुर, मार्च 5 -- गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से शुरू हुई दिव्य ज्योति कलश यात्रा जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में दर्शनार्थ भ्रमण कर रही है। यह यात्रा पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने जलाए गए अखंड दीपक के 100 वर्षों के उत्सव के अवसर पर आयोजित की गई है। गाजीपुर शाखा प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस दिव्य दीपक के साथ करोड़ों गायत्री मंत्रों का जप विश्व कल्याण के लिए लगातार किया जा रहा है। दर्शन मात्र से पाप और संताप दूर होने का महत्व बताया गया। यात्रा बयेपुर, देवकली, गोराबाजार, सकलेनाबाद, आमघाट, गांधी पार्क, श्री चित्रगुप्त मंदिर ददरीघाट, मोहन लाल का पोखरा और जंगीपुर से होते हुए गायत्री शक्तिपीठ पर दीप महायज्ञ के साथ संपन्न होगी। शांतिकुंज के प्रतिनिधि जय प्रकाश पाल, घनश्याम जी, अवधेश सिंह और विशाल जी लोगों को मानव जीवन में देवत्व...