मुरादाबाद, जनवरी 6 -- सनातन संस्कृति, अध्यात्म और सद्भावना का दिव्य संदेश लेकर गायत्री तीर्थ शान्तिकुंज, हरिद्वार से शताब्दी वर्ष 2026 के पावन अवसर पर निकाली जा रही दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा मंगलवार को कांठ से चलकर सरस्वती शिशु मंदिर, करनपुर पहुंची। गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा दिव्य ज्योति कलश का वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्पवर्षा एवं भावपूर्ण पूजन के साथ भव्य स्वागत किया गया। वातावरण "ॐ गायत्री नमः" और "युग परिवर्तन" से गुंजायमान हो गया। गायत्री परिवार मुरादाबाद से पधारे रमेश वर्मा एवं जिला समन्वयक आई.पी. सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा का मूल उद्देश्य "मनुष्य में देवत्व का जागरण तथा धरती पर स्वर्ग का अवतरण" है। स्वागत एवं पूजन उपरांत दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा ग्राम करनपुर, आलियाबाद, मलकपुर सेमली, बिठवाठेर ...