चंदौली, सितम्बर 4 -- पीडीडीयू नगर,संवाददाता। हरिद्वार शंकरगढ़ मोड़ पर स्थित एक आश्रम में बीते मंगलवार को दिव्य गंगा सेवा मिशन की और से अंतर्राष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में देश-विदेश से आए कलाकारों और साहित्यकारों ने नृत्य, गीत, संगीत और कवि सम्मेलन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। इस महोत्सव में काशी से प्रख्यात कवि इंद्रजीत 'निर्भीक' और अस्मिता नाट्य संस्थान के महासचिव विजय कुमार गुप्ता ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। साहित्य और रंगमंच के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए आयोजक संस्था द्वारा विजय कुमार गुप्ता को प्रतिष्ठित 'दीप गंगा सम्मान' से सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व मिस इंडिया...