मिर्जापुर, अप्रैल 19 -- हलिया। स्थानीय विकास खंड के हथेडा गाँव में शनिवार को श्रीमद भागवत् कथा के प्रथम दिन कलश यात्रा एवं वरुण पूजन, मंडप प्रवेश, वेदी पूजन के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई। इस अवसर पर कथा व्यास पंडित विष्णु धर द्विवेदी जी ने भागवत कथा के महत्व को बतलाते हुए कहा कि यह भागवत भगवान की कृपा से ही सामान्य जनमानस को प्राप्त होती है। व्यक्ति के अनन्त पुण्य से ही भागवत कथा का अधिकारी होता है। भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की कथा को सुनाते हुए बताया कि बिना ज्ञान और बिना वैराग्य के भक्ति अधूरी है। इसके बाद धुंधकारी की कथा को सुनाते हुए बताया कि यह भागवत कथा प्रेत पीड़ा से मुक्त कराने वाली कथा है और सामान्य जनमानस को सुख शांति प्रदान कराने वाली कथा है। यह भी पढ़ें- कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ समस्त पितृगणों ...