गया, जून 29 -- डोभी थाना क्षेत्र के अच्छमा गांव की रहने वाली कानून की छात्रा दिव्या कुमारी हत्याकांड में एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में दिव्या ने अपनी हत्या की आशंका आशंका जता रही है। वीडियो में कह रही है कि यदि उसकी हत्या होती है तो इसके लिए उसके प्रेमी राहुल को जिम्मेदार माना जाए। हिंदुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, इसके बावजूद जानकार सूत्रों का कहना है कि इसमें सुनी जा रही आवाज दिव्या की ही है। यह भी पढ़ें- Begusarai News तीन दिन‌ बाद भी युवती के शव की नहीं हो सकी पहचान मामले का विवरण इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि भी अभी तक पुलिस ने नहीं की है। गौरतलब है कि 25 जून को झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में पत्थर उत्खनन से बन...