नोएडा, फरवरी 7 -- नोएडा। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय गणित दिवस पर जिला स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने गणित की अवधारणाओं पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें मंथन स्कूल की दिव्या सिंह प्रथम रहीं। उन्हें ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन, रविंद्र दहिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...