अमरोहा, अगस्त 14 -- स्पार्कल लेडीज क्लब ऑफ अमरोहा ने शुक्रवार को तीज उत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर व ईश वंदना का गायन कर किया गया। क्लब सचिव राशि चांदना एवं सांस्कृतिक सचिव रिनी गुप्ता ने सभी सदस्यों का स्वागत कर सुहाग की प्रतीक चूड़ियां पहनाईं। क्लब की ओर से प्रोफेशनल मेहंदी आर्टिस्ट से सदस्यों के दोनों हाथों पर आकर्षक मेहंदी लगाई गई। दिव्या रस्तोगी तीज क्वीन चुनी गयी व रूचि रस्तोगी को तीज क्वीन रनर अप का खिताब दिया गया। रॉयल हेयर स्टाइल में रूचि रस्तोगी ने बाजी मारी व आकांक्षी जैन द्वितीय रहीं। क्रिएटिव नेल आर्ट में सोनिया गुरदित्ता ने बाजी मारी व दिव्या रस्तोगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Hapur News: शहर में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया राशि चांदना, रुचिता ग...