संवाददाता, सितम्बर 29 -- आईएएस पद से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल अब राजनीति में किस्मत आजमाएंगी। उन्होंने स्वयं इसका खुलासा मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद यूपी के मिर्जापुर जिले मे सियासी हलचल तेज हो गई है। जिले के राजनीतिक गलियारों में उनके अगले कदम को लेकर दिन भर चर्चाएं होती रहीं। दिव्या मित्तल के वीडियो के आधार पर उनके नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक जानकारों के बीच नगर विधानसभा क्षेत्र से उनके चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा को इससे भी बल मिल रहा है कि अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान वह यहां आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रही हैं। पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने सोमवार के वीडियो में भविष्य की अपनी योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा कि मैं किसी पार्टी के स...