शामली, अगस्त 19 -- दिव्या पब्लिक स्कूल,जलालाबाद में सीबीएसई क्लस्टर-बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुरेश राणा पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा विशिष्ट अतिथि अशरफ अली विधायक, थाना भवन व नरेंद्र प्रताप सिंह एस.पी., शामली द्वारा आकाश में गुब्बारे उड़ाकर किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विद्यालय परिसर खेल भावना और खिलाड़ियों के उत्साह से सराबोर नजर आया।इस अवसर पर दिव्या पब्लिक स्कूल के चेयरमैन संजय तोमर, डायरेक्टर अमरीक तोमर एवं प्रधानाचार्य नीतू सिंह ने मुख्य...