बुलंदशहर, फरवरी 10 -- क्षेत्र के चांदपुर स्थित जेपी विद्या मंदिर में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव शर्मा एवं विद्यालय समन्वयक डॉ. धर्मेन्द्र कुमार वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात सरस्वती वंदना एवं प्रेरणादायी संदेशों के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। विद्यार्थियों ने मनोहारी नृत्य, मधुर गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक, गीत, नृत्य तथा विभिन्न रोचक खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने मंच से अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं स्नेह ने उनके व्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.