दिव्यायन में योग प्रोटोकॉल और सेमिनार
रांची, मार्च 29 -- रांची। रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी के दिव्यायन प्रागंण सहित राज्य के अन्य जगहों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 100 दिवसीय कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को 85वां दिन के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 22 केन्द्रों में लगभग 1300 प्रतिभागियों ने एक ही समय में सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। साथ ही सेमिनार का आयोजन आश्रम के सभागार में किया गया। योग युक्त झारखंड, रोग मुक्त झारखंड विषय में वक्ताओं ने योग के महत्व को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि बॉक्सिंग के द्रोणाचार्य अवॉर्डी बीबी मोहंती ने कहा कि योग की उपयोगिता को देखते हुए खेलों के प्रशिक्षण में योग को शामिल किया गया है। स्वामी अंतरानंद ने योग को जीवन में जरूरत का विषय बताया। हास्य योग के प्रमुख अजीत ने हास्य योग कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.