बदायूं, मार्च 29 -- ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख सरला देवी व क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य ने दिव्यांगों को उपकरण वितरण किये। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने की है। शनिवार को बैठक के दौरान विधायक आशुतोष मौर्य ने जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी की उपस्थिति में क्षेत्र के दिव्यांगों को ट्राई-साइकिल वितरित कीं। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार की दिव्यांगों की समस्या के हल के लिये लगातार काम रही है। सरकार की मंशा हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने की है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक मुख्य अतिथि विधायक आशुतोष मौर्य एवं सभी अतिथियों तथा सभी बीडीसी सदस्यों को प्रतीक चिह्न एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया आसफपुर ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, हरिओम पाराशरी, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष...