दिव्यांश ने आईआईटी रोपड़ में युवा संगम चरण-6 में लिया भाग
गया, जून 17 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के यूजी-पीजी राजनीति विज्ञान एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध (पीएसआईआर) चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र दिव्यांश ने भारत सरकार की 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' (ईबीएसबी) पहल के तहत आयोजित प्रतिष्ठित 'युवा संगम चरण-6' कार्यक्रम में भाग लेकर बिहार का गौरव बढ़ाया। आईआईटी रोपड़ में आयोजित इस राष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए दिव्यांश का चयन कठोर बहु-स्तरीय प्रक्रिया के बाद हुआ। चयन के दौरान अभ्यर्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, संप्रेषण कौशल, सामान्य जागरूकता तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान और राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का मूल्यांकन किया गया। इस चरण में बिहार को पंजाब के साथ जोड़ा गया था। बिहार की ओर से आईआईटी पटना नोडल संस्थान तथा पंजाब में आईआईटी रोपड़ मेजबान संस्थान था। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.