मेरठ, सितम्बर 7 -- जैसे ही लखनऊ के अंतिम बल्लेबाज अभिनंदन सिंह को मेरठ के जीशान अंसारी ने बोल्ड किया, मेरठ मावेरिक्स टीम के खिलाड़ी दौड़ कर एक दूसरे के गले लगे और चैंपियन बनने की बधाई दी। जीत का जश्न मना रहे मेरठ टीम के खिलाड़ियों ने अपने मुख्य कोच उत्कर्ष चंद्रा को कंधे पर उठा लिया। दिव्यांश जोशी के बल्ले से निकली तूफानी सेंचुरी और विशाल चौधारी की घातक गेंदबाजी के दम पर मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी 20 लीग सीजन-4 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में मेरठ ने लखनऊ को 94 रन से शिकस्त देकर दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मेरठ के 203 रन के जवाब में लखनऊ की टीम 16 ओवर में 109 रन पर ढेर हो गई।

मैच का विवरण टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ के सलामी बल्लेबाजों ने पावरप्ले का फायदा उठाते हुए एक विकेट पर 73 रन बना डाले। दिव्यांश जोशी...