गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सहारा क्रिकेट ग्राउंड पर सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित जूनियर अंडर -14 क्रिकेट सीरीज के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने डीसीए क्लब को 134 रनों से हराया और खिताब हासिल किया। सुबह सरमाउंट के कप्तान देवांश शाही ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 10 विकेट खोकर 248 रनों का स्कोर खड़ा किया। 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसीए क्लब की टीम ने 30.2 ओवरों में 114 रनों पर सिमट गई। सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए दिव्यांश यादव ने 90 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 100 रनों की शतकीय पारी खेली। डीसीए क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आर्यन त्रिपाठी, रेयांश दूबे व अरबाब जमाल ने 2-2 विकेट चटकाए। डीसीए क्लब की तरफ से बल्ले...