प्रयागराज, फरवरी 27 -- एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित 'नवोत्कर्ष' फ्रेशर-फेयरवेल कार्यक्रम में विभिन्न संकायों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं। मिस फ्रेशर का खिताब दिव्यांशी सिंह को मिला, जबकि श्रेयांशी उमराव व शिवा द्विवेदी रनरअप रहीं। मिस फेयरवेल अदिति तिवारी बनीं। प्राचार्य प्रो. ललिमा सिंह ने विजेताओं को क्राउन व सैश पहनाकर सम्मानित किया। संचालन अनुष्का सिंह व तीशा यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. रचना आनंद गौड़ ने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...