कन्नौज, अप्रैल 7 -- नगर के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी विवेक मिश्रा, जो न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में रीडर के पद पर कार्यरत हैं, उनकी पुत्री दिव्यांशी मिश्रा का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार और पूरे मोहल्ले में हर्ष का माहौल है। दिव्यांशी ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। उन्होंने हाईस्कूल में 92 प्रतिशत अंक सुभाष अकादमी से, इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत अंक कपिल मुनि कॉलेज बेवर से तथा बीसीए की पढ़ाई सुभारती यूनिवर्सिटी से 80 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की। उनकी इस सफलता का श्रेय उनके माता-पिता के मार्गदर्शन और निरंतर परिश्रम को दिया जा रहा है। दिव्यांशी की माता मधु मिश्रा तथा भाई दिव्यम मिश्रा व पिता विवेक मिश्रा बेटी की सफलता से गर्व महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.