फरीदाबाद, मार्च 24 -- फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित एलिम्को के परिसर में मंगलवार को दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर इंडियन ऑयल की अनुसंधान एवं विकास इकाई ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत आयोजित किया था। इस दौरान 116 पूर्व चिन्हित दिव्यंगजनों को 69.43 लाख की लागत के विभिन्न प्रकार के आधुनिक सहायक उपकरण एवं 3डी प्रिंटिंग से बने कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसंधान एवं विकास के निदेशक डॉ आलोक शर्मा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। शिविर में 98 बैटरी से चलने वाली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल सहित स्पोर्ट्स व्हीलचेयर, जॉय स्टिक संचालित व्हीलचेयर, 3डी स्कैनिंग एवं प्रिंटिंग से बने कृत्रिम अंग व स्पाइनल ब्रेस सहित बैसाखी, वॉकर, छड़ी आदि उप...