दिव्यांग 44 विद्यार्थियों को मिले सहायक उपकरण
चक्रधरपुर, जुलाई 29 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर स्थित बीआरसी परिसर में मंगलवार को झारखंड शिक्षा परियोजना, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में सत्र 2025-26 के लिए चिन्हित दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग विद्यार्थियों को उनकी जरूरत के अनुरूप उपकरण उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा और दैनिक जीवन को अधिक सुगम बनाना था। इस दौरान विद्यालयों में अध्ययनरत 44 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार व्हीलचेयर, कैलीपर, ट्राइसाइकिल, हियरिंग एड, एमआर टीएलएम किट, ब्रेल किट, रोलेटर, सुगम्य केन, कृत्रिम हाथ (आर्टिफिशियल हैंड) तथा बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम में एपीओ सुभाष हेम्ब्रम, एएलआईएमसीओ कर्मी राम कुमार सिंह, डॉ. पिंटू कुमार, रितिक कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.