संतकबीरनगर, जुलाई 24 -- संतकबीरनगर, कार्यालय संवाददाता। जहां अधिकांश लोग अपनी कठिन परिस्थितियों के आगे हार मान लेते हैं, वहीं नाथनगर ब्लाक के सुकरौली गांव निवासी व दिव्यांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार दूबे लोगों के लिए मिशाल बने हैं। वे स्वयं 100 प्रतिशत दिव्यांग हैं। इसके बावजूद 25 वर्षों से अपने अदम्य साहस, सेवा भावना और सामाजिक समर्पण से दूसरों का सहारा बन सेवा और उनके लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि इरादे मजबूत हों तो कोई भी शारीरिक चुनौती इंसान के हौसलों को नहीं रोक सकती。 यह भी पढ़ें- Biharsharif News: दिव्यांग व्यक्ति में होते हैं विशिष्ट गुण :समाज सेवा का कार्य स्वयं पूर्ण रूप से दिव्यांग होने के बावजूद प्रमोद कुमार दूबे लगातार दिव्यांगजनों की समस्याओं को सुन रहे हैं। उन्हें सरकारी योजनाओं और सुव...