शाहजहांपुर, दिसम्बर 5 -- शाहजहांपुर। दिव्यांग हेल्प वेलफेयर ट्रस्ट ने विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज के पीछे कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी संजय यादव ने दिव्यांग बच्चों को उत्साह और मनोबल ना गिरे इसके बारे में जानकारी दी। तथा दिव्यांग बच्चों को हर संभव मदद करने का पूर्ण विश्वास दिया। दिव्यांग वेलफेयर ट्रस्ट के बारे में भी बच्चों को बताया। इस कार्यक्रम में दिव्यांग हेल्प वेलफेयर ट्रस्ट के सभी सदस्य मौजूद रहे। जिसमें अध्यक्ष रेखा सिंह, महासचिव रणवीर सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, राम सुधीर, पूनम पाल, शिवकुमार, राजीव कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.