कौशाम्बी, दिसम्बर 19 -- जिला मुख्यालय में गुरुवार की शाम को ई-रिक्शा में बैठने को लेकर दिव्यांग से मारपीट के आरोप में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। घना का पुरवा निवासी रामअभिलाष पुत्र छंग्गूलाल (दिव्यांग) को दिखाई नहीं देता है। गुरुवार को रामअभिलाष ई-रिक्शा में बैठकर हिसामपुर बहरेमऊ की ओर से मंझनपुर आ रहा था। दुर्गा मंदिर के समीप पाता के मोहित व ननका ने ई-रिक्शा रोक लिया। दोनों बैठ गए। ई-रिक्शा में बैठने को लेकर विवाद हुआ। रामअभिलाष ने आपत्ति की। आरोप है कि मोहित व ननका ने राम अभिलाष से मारपीट की। साथियों की मदद से दिव्यांग कोतवाली पहुंचा और मारपीट कर 25 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया। जानकारी होते ही सीओ सिटी शिवांक सिंह भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, दिव्यांग से सच्चाई पूछी गई तो उसने मारपीट की ही बात स्वीकार की। इसके बाद सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.