दरभंगा, मार्च 16 -- दरभंगा। आगामी छह एवं सात जून को दरभंगा में 'अनुगूंज : प्रथम दृष्टि दिव्यांग अखिल भारतीय सुगम संगीत महोत्सव' का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन दिव्यांगों के लिए कार्यरत संस्था नेत्रम फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। इसे लेकर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष राकेश किरण झा ने अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फाउंडेशन की ओर से दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न रचनात्मक प्रकल्पों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। भेंट के दौरान राकेश किरण झा ने नेत्रम फाउंडेशन की भावी योजनाओं तथा दिव्यांगजनों के आत्मसम्मान, स्वावलंबन और सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही दिव्यांग अखिल भारतीय सुगम संगीत महोत्सव के उद्देश्य एवं स्वरूप से भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.