गाज़ियाबाद, जुलाई 11 -- गाजियाबाद। दिव्यांग सशक्तिकरण के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को तीन दिसंबर को राज्यस्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि दिव्यांगों के जीवन को आसान बनाने के लिए कार्य करने वाले लोगों को पुरस्कार मुख्यमंत्री या राज्यपाल द्वारा दिए जाते हैं। पुरस्कार में नगद 25 हजार रुपये सहित प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। 12 श्रेणी में यह पुरस्कार दिए जाते हैं। इसके लिए विकास भवन स्थित दिव्यांगजन विभाग के कार्यालय से संपर्क कर फार्म भर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.