देहरादून, अप्रैल 6 -- फोटो देहरादून। उत्तराखंड राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्यों ने समाज कल्याण मंत्री खजानदास से भेंट की। बोर्ड के सदस्यों ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने मंत्री को दिव्यांगों की समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र भी सौंपा। बैठक में दिव्यांग आयोग व निदेशालय के गठन, पेंशन में वृद्धि, बैकलॉग पदों पर भर्ती और स्वरोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान अनीता शास्त्री, बृजमोहन सिंह, सुंदरलाल गौतम, अपूर्व नौटियाल, सचिन वढेरा और केएन जोशी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.