मऊ, अप्रैल 21 -- दिव्यांग समाजसेवी अभिषेक पाण्डेय का पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने स्मृति चिन्ह और बुके प्रदान करके सम्मानित किया।बताते चलें कि दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय कुछ वर्ष पूर्व ट्रेन दुर्घटना में अपने दोनों पैर गंवा दिए थे। दोनों पैर कटने के बाद भी अभिषेक अपना हौसला बुलंद किए रहे। दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय ग्राम परसपुर के निवासी हैं। इनके सामाजिक कार्यों के लिए एसपी समेत विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया। खुशी की उड़ान संस्था की संस्थापिका एडवोकेट सारिका दुबे ने भी उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता अमित सिंह भोला, डॉक्टर सचिंद्र आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.