दिव्यांग शिविर में 41 ने कराया पंजीकरण, 18 को ही मिल सके प्रमाण पत्र
रुडकी, जून 2 -- रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल के ड्रग वेयर हाउस परिसर में मंगलवार को दिव्यांगजनों के लिए आयोजित शिविर में विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता से संबंधित जांच की गई। पंजीकरण कराने वाले 41 लोगों में से केवल 18 को ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए जा सके। शिविर में ऑर्थो सर्जन डॉ. सतीश कुमार और नेत्र सर्जन डॉ. राजकेश पांडे ने दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य जांच कर उनकी दिव्यांगता का आकलन किया। बड़ी संख्या में लोग दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे, जिससे शिविर में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.