दिव्यांग शिक्षक ने तीन दिन में पूर्ण की मकान गणना
आगरा, जून 1 -- ब्लॉक अकोला की ग्राम पंचायत अकोला में प्रगणक शिक्षक सतीश सिंह चाहर (एचएलबी संख्या 0344) ने दिव्यांग होते हुए भी मकान गणना का कार्य सिर्फ तीन दिन में पूर्ण किया। उन्हें इस कार्य के लिए विकास खंड अकोला परिसर में नायब तहसीलदार अनिल कुमार चौधरी तथा अकोला ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि डॉ. गंभीर सिंह चाहर द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षक सतीश सिंह चाहर ने बताया कि उनको जनगणना कार्य करने में काफी प्रसन्नता हो रही है। सहयोगी के रुप में शिक्षा मित्र देवेन्द्र सिंह चाहर ने काफी सहयोग किया है। देवेन्द्र सिंह चाहर ने भी अपना मकान गणना कार्य पूरा कर लिया है। यह भी पढ़ें- भवन गणना पूर्ण करने पर किया गया सम्मानित इस मौंके पर सचिव दीपक चाहर, रामवीर सिंह चाहर, टिंकू चाहर, चंदर भगत, नीरज भगौर,चंद्रभान नेता आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.