दिव्यांग शिक्षक की हत्या की 36 घंटे बाद भी नहीं दी गई तहरीर
हमीरपुर, जून 17 -- मौदहा। क्षेत्र के ग्राम खंडेह में दिव्यांग शिक्षक की गला कसकर की गई हत्या के मामले में घटना के 36 घंटे बीतने के बावजूद मामला दर्ज नहीं किया गया है। कोतवाली पुलिस मृतक के परिजनों से तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। खंडेह निवासी 35 वर्षीय ओमनारायण प्रजापति का शव उसके घर में मंगलवार की सुबह फर्श पर पड़ा हुआ मिला था। उसके गले पर लैगी का फंदा कसा था। मृतक की पत्नी ने पुलिस को आत्महत्या की सूचना दी थी। पुलिस इसी एंगल से जांच कर रही थी। लेकिन शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस की जांच की दिशा बदल गई।इंचार्ज कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर का कहना है कि मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी और यदि समय रहते तहरीर नहीं मिलती तो पुलिस जांच-पड़ताल कर उचित कार्रवाई करेगी। फिलहाल घटना गांव में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.