हमीरपुर, अक्टूबर 6 -- मौदहा। ग्राम खंडेह में साढ़े तीन माह पूर्व हुई दिव्यांग शिक्षक की हत्या की गुत्थी कोतवाली पुलिस अभी तक नहीं सुलझा सकी है। इस मामले में कोतवाली पुलिस की सुई केवल जांच पड़ताल पर ही अटक कर रह गई है। हालांकि कोतवाली प्रभारी ने इस घटना का जल्द ही पर्दाफाश करने का दावा किया है। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खंडेह में 16 जून की सुबह 30 वर्षीय दिव्यांग शिक्षक ओम नारायण प्रजापति पुत्र वरदानी का शव उसके घर में संदिग्ध हालत में मिला था। मौके पर मृतक के गले में एक पैजामी का फंदा भी लगा मिला था। घटना की रात घर में मृतक व उसकी पत्नी के अलावा उसकी मासूम पुत्री थे। पुलिस ने इस घटना को आत्महत्या मान मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने मृतका की पत्नी प्रेमा की तहरीर पर अज्ञात...