प्रयागराज, मार्च 5 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के 28 स्टेशनों को दिव्यांग व वृद्धजनों के लिए अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सूबेदारगंज स्टेशन के धूमनगंज साइड स्थित नई बिल्डिंग और नवनिर्मित प्लेटफार्म पर स्पर्शनीय (टैक्टाइल) गाइडिंग टाइल्स बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। उभरी सतह वाली ये टाइल्स दृष्टिबाधित यात्रियों को सुरक्षित रास्ता बताने के साथ रुकने या दिशा बदलने का संकेत भी देंगी। सूबेदारगंज के बाद खागा, सिराथू, बिंदकी रोड, हाथरस और पतरा समेत अन्य स्टेशनों पर भी गाइडिंग टाइल्स, रैंप, लिफ्ट और ब्रेल लिपि युक्त सूचना पट्ट लगाए जा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार चरणबद्ध तरीके से सभी स्टेशनों को दिव्यांगों के लिए सुगम बनाया जा रहा है, ताकि उन्हें आवागमन में किसी प्रकार की परेशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.