दिव्यांग व विशिष्ट बच्चों के प्रति सरकार संवेदनशील
गंगापार, सितम्बर 1 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरसी सहसों में मंगलवार को विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एक दिवसीय मेडिकल असेसमेंट कैंप का उद्घाटन बीईओ सहसों वरुण कुमार मिश्र ने किया। कहा कि प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग दिव्यांग व विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास के प्रति अत्यंत संवेदनशील है।शिविर में डॉक्टरों ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दिव्यांगता का आकलन किया। आयोजन को सफल बनाने में ब्लॉक के स्पेशल एजुकेटर धीरेंद्र कुमार एवं वीरेंद्र यादव की प्रमुख भूमिका रही। संचालन एआरपी महेश प्रताप ने किया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: दिव्यांग बच्चों की जांच को लगा मेडिकल असेसमेंट कैंप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.