बाराबंकी, सितम्बर 28 -- बाराबंकी। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत शनिवार को एमएलसी अंगद कुमार सिंह की अध्यक्षता में भव्य लाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 20 दिव्यांगजनों को एमआर किट, चार दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, चार दिव्यांगजनों को कान की मशीन और 20 दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 20 लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गया। प्रोबेशन विभाग द्वारा महिलाओं और बच्चों को योजनाओं से जोड़ा गया। दस महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन प्रमाण पत्र, पांच बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना प्रमाण पत्र और पांच बालिकाओं को कन्या सुमंगला योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.