कानपुर, मई 19 -- कानपुर। समायोजन को लेकर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को शिक्षकों के साथ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि नियमों को ताक पर रखकर समायोजन किए गए, जिसमें न तो दिव्यांगों को छोड़ा गया और न ही कैंसर रोगी शिक्षकों को। एक कर्मचारी पर गंभीर आरोप भी लगाए। कहा, इस प्रक्रिया से अगर उन्हें न हटाया गया तो शिकायत उच्च स्तर पर की जाएगी। शिक्षकों ने कहा कि सूची में जानबूझ कर विसंगतियां शामिल की गई हैं ताकि शिक्षकों का उत्पीड़न किया जा सके। इसमें न तो परिषदीय और न ही कोर्ट के आदेश को सम्मान दिया गया है। शिक्षकों ने समायोजन सूची निरस्त करने की मांग को लेकर बीएसए सुरजीत कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि सभी विसंगतियां ठीक कराई जा...