बगहा, फरवरी 26 -- बेतिया। नगर के अस्पताल परिसर में गुरुवार को लगभग 60 वर्षीय एक वृद्ध महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही अस्पताल नाका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अस्पताल नाका प्रभारी मदन कुमार मांझी ने बताया कि शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक पोस्टमार्टम रूम के फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है। इस दौरान यदि महिला की पहचान हो जाती है तो नियमानुसार अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला मानसिक रूप से विक्षुब्ध थी और बीते कुछ दिनों से अस्पताल परिसर के बाहर घूमते देखी जा रही थी। महिला का शव अस्पताल के पूरब गेट के समीप स्थित रामना मैदान के पास से बरामद किया गया। प्रथम दृष्टया शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.