चित्रकूट, मई 30 -- चित्रकूट, संवाददाता। सीतापुर कस्बे में संचालित जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में प्रदेश सरकार ने आवासीय भवन निर्माण के लिए 20 करोड़ 94 लाख 37 हजार की धनराशि मंजूर की है। इस धनराशि से टाइप द्वितीय व तृतीय के 36 आवास बनाए जाएंगे। जिनमें एसोसिएट प्रोफेसर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, सहायक प्रोफेसर, समूह-क स्तर के कर्मचारियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने विश्वविद्यालय स्थापित किया था। वह विश्वविद्यालय के आजीवन कुलाधिपति भी है। वर्ष 2023 में प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालय के संचालन की जिम्मेदारी संभाली। इसके साथ ही इसे राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। प्रदेश सरकार की ओर से विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। यहां पर शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की...