गाज़ियाबाद, मई 2 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। मसूरी में दिव्यांग विभाग द्वारा बना समेकित विद्यालय में आवेदन की तिथि को बढ़ाया गया है। अब विद्यालय में 10 मई तक दाखिले हो सकेंगे। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि दिव्यांगों को शिक्षित करने के लिए जिले में समेकित विद्यालय मसूरी में बनाया गया है। इसके लिए अब 10 मई तक आवेदन किए जा सकेंगे। यह विद्यालय मई में ही शुरू होना है। बता दें कि यह विद्यालय 26.78 करोड़ की लागत से मसूरी में बनाया गया है। इसके लिए वर्ष 2018 में विभाग से शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा था। इसके बाद वर्ष 2019 में विद्यालय को बनने की मंजूरी मिली थी। यह विद्यालय दो वर्ष पहले 2024 में बनकर तैयार हो गया था। अब नए सत्र से इसको संचालित किया जाएगा। 200 दिव्यांग छात्रों को इसमें शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा भी दी जाएगी।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.