चतरा, सितम्बर 1 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना के अंतर्गत समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पीएम श्री मध्य विद्यालय (समावेशी शिक्षा रिसोर्स सेंटर), गिद्धौर में दिव्यांग विद्यार्थियों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। एलिम्को टीम के मुख्य रोहित त्रिवेदी एवं अन्य सदस्यों ने प्रखंड के 22 दिव्यांग विद्यार्थियों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर,हियरिंग उपकरण,रोलेटर सहित अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों में आने वाली कठिनाइयों को कम करना है। उपकरण मिलने से विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। उपस्थित शिक्षकों व अभिभावकों ने कहा कि इस प्रकार की पहल से दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी तथा वे नियमित रूप से विद्यालय ...