चक्रधरपुर, जुलाई 31 -- बंदगांव। प्रखंड के बेसिक स्कूल कराईकेला में समग्र शिक्षा अभियान के तहत सीडब्ल्यूएसएन बच्चों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सात दिव्यांग विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर नवीन पांडेय, सुमन तिर्की, बीपीओ काली चरण गुप्ता, सीआरपी लोकनाथ षाड़ंगी सहित जिला स्तर से आए अधिकारियों ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से संवाद किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सात लाभार्थी विद्यार्थियों को सहायक सामग्री प्रदान की गई। विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- 70 दिव्यांग बच्चों ...