बलिया, दिसम्बर 14 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मुरलीछपरा ब्लॉक के शिवपुर कपूर दीयर पंचायत में मुख्यमंत्री आवास (ग्रामीण) के पात्र लाभार्थी (आंख और पैर दोनों से) दिव्यांग चंद्रावती देवी पति राधाकृष्ण मौर्य तथा इसी पंचायत की कलावती देवी पत्नी स्व. हीरानंद शर्मा ने प्रधान प्रतिनिधि बृजेश बिंद पर आवास के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाई है। दोनों लाभार्थियों ने जिम्मेदारों से न्याय की गुहार लगाई है। प्रकरण का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का 'हिन्दुस्तान' पुष्टि नहीं करता है। पीड़िता चंद्रावती का आरोप है कि मुख्यमंत्री आवास के कागजात के नाम पर पहले प्रधान प्रतिनिधि बृजेश बिंद द्वारा एक हजार रुपये की मांग की गई। आवास की पहली किस्त 40 हजार रुपये मिलने पर प्रधान प्रतिनिधि ने 20 हजार रुपये की मांग किया और कहा कि यह पैसा बीडीओ और सचिव को देना है। वि...