सहारनपुर, जनवरी 6 -- दिव्यांग ई रिक्शा चालक और उसकी दो बेटियों को भरे बाजार में मारपीट कर घायल कर दिया। पीडित ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई को गुहार लगाई। नगर की वाल्मीकि बस्ती निवासी अशोक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह दिव्यांग है और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार को वह अपनी दो पुत्रियों के साथ मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित एक सर्राफ के यहां गया था। आरोप है कि इस दौरान वहां पहुंचे स्कूटी सवार युवक ने उसके साथ अभद्रता करने लगा। इतना ही नहीं कुछ ही देर में आरोपी का पिता भी वहां पहुंच गया। उसकी पुत्रियों द्वज्ञरा अभद्रता का विरोध करने पर आरोपी पिता-पुत्र ने अपने साथियों के साथ उसकी पुत्रियों सहित उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस...