सहारनपुर, जनवरी 2 -- शुक्रवार को चंद्रनगर में डीफ वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्था के महासचिव दीपक सिंह को दिव्यांग राज्य सलाहकार बोर्ड समिति का सदस्य बनाए जाने पर माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया और शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर डीफ वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गर्ग व नीरु साहनी ने कहा कि दीपक सिंह के बोर्ड सदस्य बनने से जनपद के दिव्यांगजनों को उनके अधिकार दिलाने में मजबूती मिलेगी। दीपक सिंह ने भरोसा दिलाया कि वे सदैव दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान और कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.