दिव्यांग रवि शंकर को बैटरी चलित ट्राई साइकिल मिली
जमशेदपुर, जून 11 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के प्रयासों और विधायक संजीव सरदार की अनुशंसा पर 50 वर्षों से 100 प्रतिशत दिव्यांगता के कारण घर तक सीमित रवि शंकर मिश्रा को बैटरी चलित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई।सीडीपीओ कार्यालय ने साइकिल के साथ हेलमेट, चार्जर, हवा भरने की मशीन और लॉक भी दिया। रवि शंकर ने खुशी जताते हुए कहा कि अब वे स्वतंत्र रूप से आ-जा सकेंगे। सुनील गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के अन्य जरूरतमंदों की भी मदद की जाएगी। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.