गाज़ियाबाद, मई 9 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। दिव्यांग के लिए संचालित की जाने वाली योजनाओं में आवेदन शुरू हो गए हैं। योजनाओं में आवेदन 30 मई तक किए जाने हैं। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि दिव्यांगों के लिए संचालित दिव्यांग पेंशन योजना, कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल योजना, दुकान निर्माण दुकान संचालक योजना, शिक्षा छात्रवृत्ति योजना , बस व रेल पास छूट योजना सहित संचालित अन्य योजनाओं में आवेदन शुरू हो गए हैं। यह आवेदन 30 मई तक किए जा सकते है। आवेदन करने के लिए दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक की पासबुक की आवश्यकता होगी। इनके माध्यम से दिव्यांग अपनी योजनाओं में आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...