लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- भारतीय दिव्यांग यूनियन की मासिक बैठक सोमवार को ब्लाक कुंभी गोला में हुई। बैठक में क्षेत्र के दिव्यांगजनों को आमंत्रित कर उनकी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने दिव्यांगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। तहसील अध्यक्ष विकास कुमार ने दिव्यांगों को संबोधित करते हुए प्रशासन व जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की समस्याएं लंबे समय से अनदेखी की जा रही हैं और उनकी आवाज उठाने वाला कोई नहीं है।बैठक में दिव्यांगजनों की ओर से कई मांगें रखी गईं, जिनमें सभी दिव्यांगों के अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना व प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ दिलाने, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ सुनिश्चित करने, दिव्यांग बच्चों की शिक्षा निशुल...