दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी धराया
धनबाद, जून 4 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनसार के पुराना बाजार के टिकियापाड़ा के युवक ने 18 वर्षीया दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के घरवालों ने आरोपी युसूफ को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को उसे जेल भेज दिया। युसूफ पुराना बाजार की एक दुकान में काम करता है। काम के सिलसिले में वह अपने मालिक के घर अक्सर जाता था। मंगलवार की शाम भी मालिक ने किसी काम से उसे अपने घर भेजा। घर के अंदर कमरे में युसूफ ने मालिक की पुत्री को देखा तो उसके साथ जोर-जबर्दस्ती करने लगा। युवती विरोध कर चिल्लाने लगी। इस बीच परिजन जब कमरे में पहुंचे तो युसूफ भागने का प्रयास करने लगा। परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। घटना की जानकारी फोन पर पुलिस को दी गई। धनसार पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.