गोरखपुर, जून 11 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग युवती से छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि नौ जून की शाम करीब छह बजे उनकी दिव्यांग बेटी गांव में सार्वजनिक स्थान पर बैठी थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव का एक 40 वर्षीय व्यक्ति वहां पहुंचा और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसी बीच युवती का भाई मौके पर पहुंच गया और उसने विरोध किया। आरोप है कि इससे नाराज आरोपी ने उसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी...