रामगढ़, फरवरी 26 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि सामाजिक सरोकार, सहयोग की भावना को साकार करते हुए लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में आयोजित एक सादे और गरिमामय समारोह में कुज्जू निवासी दिव्यांग युवती पूनम कुमारी को उनके विवाह के अवसर पर स्टील की अलमारी भेंट की गई। यह कार्यक्रम शिवम बाइक्स शोरूम, होटल शिवम इन कैंपस में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने इस पहल को सराहनीय सामाजिक सहयोग का उदाहरण बताया। इस संबंध में संगठन के जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह लांबा और सचिव वरुण बगड़िया ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि पूनम कुमारी ने अपने विवाह के लिए उपहार स्वरूप एक स्टील अलमारी की आवश्यकता जताई थी। युवती ने इस संबंध में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विजय मेवाड़ से अनुरोध किया था। युवती की परिस्थिति और आवश्यकता को समझते हुए विजय मेवाड़ ने तत्परता दिखाते ...