दिव्यांग युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी
बांदा, अगस्त 30 -- बांदा। कालिंजर थाना क्षेत्र में दिव्यांग युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कालिंजर थाना क्षेत्र के गांव सढ़ा नोखा पुरवा निवासी महेश प्रसाद ने बताया कि उसके चचेरे भाई 28 वर्षीय छोटेलाल ने शनिवार की रात करीब नौ बजे अपने घर की अटारी में छप्पर की धन्नी से रस्सी से फांसी का फंदा लगा खुदकुशी कर लिया। घटना के बाद पत्नी फूला अटारी में गईं तो उन्होंने उसे फंदे से लटका देखा तो चीख पड़ी। आवाज सुन अन्य परिजन भी पहुंच गए। चचेरे भाई ने बताया कि तीन साल पहले ई रिक्शा पलटने से छोटेलाल कमर के निचले हिस्से से दिव्यांग हो गया था। यह भी पढ़ें- Jhansi News: 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान घटना के समय रक्षाबंधन पर्व पर सभी रिश्तेदार घर आए थे। किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। उसके दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.